Posts

Showing posts from August, 2020

स्वतंत्र दिवस

Image
  स्वतंत्र दिवस   फिर एक बार वो स्वतंत्र दिवस जो आया  घर ही घर फिर वो ध्वज लेहेराया हर वासी भारत माँ के गीत जो गाया  मन ही मन दिल यु फिर मुस्कुराया    कुछ खास जो इस देश की बातें है  एकसाथ हमें जो यु जोड़े जाते है उत्तर में जो हिमालय विराजमान है  देश की शृंखला जो भारत की जान है  वहां बैठे हमारे वीर वो इस देश की शान है  भारत की ससंस्कृति जिसपर हमें स्वाभिमान है  राजगुरु, सुखदेव, भगत सिंह उनका ही बलिदान है  कैसे भूलेंगे वो जलियाँवाला बाग की वो गोलिया  जब देश गा रहा था इंक़लाब की बोलिया    ये महात्माओ की जो भूमि है यहाँ पवित्र गंगा का वास है  कभी दिवाली कभी दसशेरा तो  कभी ईद ए मिलाद है  इसीलिए इस देश में कुछ खास है  हमें भारतीय होने पर नाज़ है   लकीरो से नापा गाया ये जो संसार है  भारत माने आखिर ये सब अपना ही परिवार है  इस पावन भूमि में एकता का जो प्यार है  शायद एहि है जो जीवन जीने का सार है  आज फिर वो ध्वज जो यु लेहेराय  गर्व से मन फिर यु उठ पाया  आखिर स्वत्रन्त्र दिवस जो आया  मन ही मन दिल फिर यु मुस्कुराया